World Egg Day 2023 पर जान लो की आखिर क्यों मनाया जाता है?

विश्व अंडा दिन 2023 (World Egg Day 2023) अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार के दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट है। वैसे तो अंडे पूरे विश्व में खाए जाते है, लेकिन बहुत सारे लोगों को इसके पोषण मूल्य के बारे में जानकारी नहीं होती है। वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) का एक उद्देश्य अंडे के पोषण मूल्य और उसके फायदें क्या क्या है उसके बारे में लोगों को जागरूक करना है। अंडे का उपभोग ज्यादा से ज्यादा हो ऐसी कोषिश करना है। चलिए वर्ल्ड एग दिन (World Egg Day) आ रहा है तब उसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य को जानते है।

world-egg-day-2023
World Egg Day 2023

World Egg Day का उद्देश्य:

हर एक त्योहार और खास दिन के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है, कोई खास वजह होती है। विश्व अंडा दिवस के पीछे भी खास तीन वजहें है। विश्व अंडा दिन का मुख्य उद्देश्य है अंडे के पोषण संबंधी मिल रहे लाभों को ज्यादा बढ़ावा देना। कुपोषण विश्व की एक समस्या है, उससे निजात पाने का उद्देश्य है और तीसरा उद्देश्य है पूरे विश्व के लोगों को किफायती दाम पर प्रोटीन प्रदान करने वाले अंडे का प्रचार एवं प्रसार करना है। ये तीन प्रमुख वजह से विश्व अंडा दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है।

लोगों को जगाने और सिखाने के लिए:

विश्व अंडा दिन लोगों में अंडे के प्रति जागरूकता लाने के लिए और शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व अंडा दिन के दिन लोगों को पौष्टिक खाद्य स्रोत के रूप में अंडे के महत्व के बारे में शिक्षित करने के प्रयास किए जाते है। इस दिन इस शिक्षा में अंडे के शरीर के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन और महत्वपूर्ण खनिजों के बारे में सिखाया जाता है।

World Egg Day Is a World Festival:

विश्व अंडा दिन एक वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। विश्व अंडा दिवस सिर्फ भारत और एशिया में ही नही पर दुनिया भर के कई सारे देशों में मनाया जाता है। इस वैश्विक त्योहार में अंडा उद्योग संघों, कृषि संगठनों, पोषण विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियां, अभियान और कार्यक्रम शामिल होते हैं।

अंडे के कारोबार से आर्थिक उत्थान:

विश्व अंडा दिवस पर अंडा उद्योग से क्या आर्थिक प्रभाव पड़ता है उस पर भी लोगों को जागरूक किए जाता है। अंडे के कारोबार से देश की कृषि अर्थव्यवस्था, लोगों के लिए कैसे रोजगार का सर्जन होता है और खाद्य सुरक्षा के लिए अंडे का योगदान जैसे विषयों के बारे में मार्गदर्शन एवं जानकारी मिलने के उद्देश्य से भी विश्व अंडा दिन मनाया जाता है।

कुपोषण और प्रोटीन के लिए सामाजिक सेवा:

विश्व अंडा दिन एक सामाजिक पहल के तौर पर भी देखा जाता है। विश्व अंडा दिवस के दिन अलग अलग सेवा संगठन और कुछ नॉन ऑर्गेनाइज्ड समुदाय जहां बहुत कमजोर और गरीब आबादी है वहां के लोगों के लिए अंडे दान करने की प्रवृति एवम् अंडे के उपयोग से बनी भोजन सामग्री को बढ़ावा देने की पहल शुरू कर के अंडे का महत्व समझा सकते है। जो विकासशील क्षेत्र है वहां लोगों में कुपोषण और प्रोटीन की कमी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे विस्तार के लोगों के लिए ये संस्थाएं एवम् संगठन कार्य करके अंडे को बढ़ावा दिया जा सकता है।

अंडा लगातार खाद्य उत्पादन का सोर्स:

अंडा सतत खाद्य उत्पादन का सोर्स माना जाता है। इतना ही नहीं, अंडे को पशु प्रोटीन का पर्यावरणीय रूप से सबसे टिकाऊ स्रोत माना जाता है। इसकी वजह यह है की मुर्गियां उसके खुराक फ़ीड आसानी से उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन में परिवर्तित कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए अन्य पशुधन की तुलना में मुर्गी को बहुत कम संसाधनों की आवश्यकता होती है।

वर्ल्ड एग डे पर सोशल मीडिया कैंपेन: (World Egg Day Social Media Campain)

वर्ल्ड एग डे के दिन ट्विटर, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #WorldEggDay जैसे हैशटैग का उपयोग करके अंडे को प्रचारित करके जन जागृति अभियान चलाया जा सकता है। वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्रचार करना बहुत ही आसान है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार करने से लोगों और अलग अलग सामाजिक संगठनों को अंडे से जुड़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी, अंडे से बनाए जा सकते विविध पोषणक्षम व्यंजनों और व्यक्तिगत अंडे से जुड़े अनुभवों को साझा किया जा सकता है। #WorldEggDay से चलो हम भी एक सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत करते है।

अंडे की रेसिपी स्पर्धा का आयोजन: (Egg Recipes Competetion)

विश्व अंडा दिन पर अंडे से बनी विविध व्यंजन के लिए रेसिपी स्पर्धा का आयोजन करके भी अंडे का प्रचार किया जा सकता है। ऐसा कार्यक्रम चला कर लोगों में जागृति आसानी से लाई जा सकती है। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों हिस्सा ले सकते है। कॉलेज में और विविध संस्था में ऐसा आयोजन किया जा सकता है।

विश्व अंडा दिन (World Egg Day) करीब आ रहा है तब सभी अंडा प्रिय लोगों और कारोबारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी को विश्व अंडा दिन (World Egg Day) का प्रचार और प्रसार करके लोगों में जागृति लाने का कार्य करने की अपील करता हूं। आपसे उम्मीद है की आपको यह World Egg Day 2023 के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी लोगों तक पहुंचा कर के भी आप अंडे का प्रचार करने में अपना सहयोग दे सकते हो।

अंडे से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको बहुत पसंद आयेगी, जैसे की How Can NECC Egg Rate Today Site Help for All India Egg Rate? और कारोबारी को अंडे के दामों (Egg Rates) में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह जान लेनी चाहिए। ज्यादा जानकारी और नए अपडेट्स के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप अंडे का फंडा अवश्य ज्वाइन कर ले।

Leave a Reply