क्या अंडे से जुड़ी ये रसप्रद हकीकत आपको पता थी? Interesting Facts About Egg in Hindi

वर्ल्ड एग डे 2023 (World Egg Day 2023) करीब आ रहा है तब जान लेते है अंडे के बारे में रसप्रद तथ्य (Interesting Facts about Egg). अगर आप को अंडा खाना पसंद है तो आपको उससे जुड़े रसप्रद तथ्य जान लेना चाहिए. क्योंकि आज कल अंडा खाना आम बन चका है. शाकाहारी लोग भी अंडे खाने में परहेज नहीं करते. अंडा एक पूर्ण आहार है और उससे सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते है. चलिए जानते है अंडे की वास्तविक हकीकत (Facts of Egg).

interesting-facts-about-egg
Interesting Facts About Egg in Hindi

Table of Contents Related Facts about Egg:

अंडे के अलग अलग प्रकार:

शायद आपको लगेगा की अंडे तो मुर्गी के अंडे होते है, पर ऐसा नहीं है। बाजार में अंडे विभिन्न प्रकार के आते हैं, जैसे की बत्तख के अंडे, बटेर के अंडे और शुतुरमुर्ग के अंडे। ज्यादातर मुर्गी के अंडे ही खाए जाते है, क्योंकि वह दूसरे अंडे की तुलना में सस्ते होते है और आसानी से उपलब्ध होते है। सभी तरह के अंडे की खास विशेषताएँ होती है और सबका स्वाद भी अलग अलग होते हैं।

अंडे का वजन और आकार में भिन्नता:

अंडे का वजन और आकार में भिन्नता होती है। अंडों के वजन के हिसाब से अलग अलग आकारों में वर्गीकृत किया जाता है। अंडे चार प्रकार के साइज के होते है। उसे छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त-बड़े अंडे के वर्ग से वर्गीकृत की जाते हैं। अंडे का आकार मुर्गी के ऊपर निर्भर होता है। मुर्गी की उम्र कितनी है, कैसी नस्ल की है और उसको आहार में क्या दिया जाता है उससे अंडे का आकार निर्धारित होता है।

अंडे का खोल (छिलके) का रंग:

सामान्य तौर से अधिकांस मुर्गी के अंडे के छिलके का रंग सफेद और भूरा होता है। कुछ मुर्गी की नस्लें होती है जो नीले या हरे जैसे अलग तरह के रंगों के अंडे भी देती हैं। छिलके का रंग से अंडे के पोषण मूल्य या उसके स्वाद पर कोई असर नहीं होती है। भूरे रंग के खोल के अंडे देशी अंडे से भी जाने जाते है।

अंडे होते है पोषण का जनरेटर:

अंडे और चीजों से ज्यादा पौष्टिक होते हैं।  सभी तरह के मुर्गी के अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, साथ में स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन बी 12, विटामिन डी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होते है, खनिज का भी खजाना है, जैसे की लोह तत्त्व, जस्ता और सेलेनियम उसमे पाया जाता है और स्वस्थ वसा यानी गुड कोलेस्ट्रॉल होते हैं। इसके साथ शरीर के लिए जो आवश्यक होते है ऐसे सभी नौ तरह के अमीनो एसिड भी अंडे में मौजूद होते है।

निषेचित और अनिषेचित अंडे:

बाजार में मिल रहे भोजन के रूप में लिए जाने वाले अंडे आमतौर पर गैर-निषेचित यानी अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। अनफर्टिलाइज्ड का मतलब है कि अंडे मुर्गी द्वारा निषेचित यानी फर्टिलाइज नहीं किए गए हैं। जबकि मुर्गी द्वारा निषेचित अंडों को सेने पर चूजों में विकसित होने की क्षमता होती है।

अंडे के डिब्बों पर लेबल:

अंडे के डिब्बों पर लेबल पाए जाते है। इस लेबल में उत्पादन विधि एवम चिकन आवास प्रणाली का संकेत दर्शाए गए होते हैं। मुर्गियों की रहने की स्थिति कैसी है और मुर्गी को भोजन में क्या दिया जाता है जैसी माहिती का जिक्र किया जाता है। सामान्य तौर पर इस लेबल में “ऑर्गेनिक,” “फ्री-रेंज,” “केज-फ्री,” या “पारंपरिक” शामिल जैसी स्पष्टता की जाती हैं।

अंडे में उपलब्ध कोलेस्ट्रॉल सामग्री:

अंडे में कोलेस्ट्रोल पाया जाता है। अक्सर अंडे में पाई जाने वाला कोलेस्ट्रॉल सामग्री को लेकर विवाद होता रहता है। जबकि एक अध्ययन दर्शाता है कि आहार कोलेस्ट्रॉल ज्यादातर लोगों के रक्त के कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर ज्यादा असर नहीं करता है। हालांकि अंडे का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। मर्यादित मात्रा में अंडे का सेवन स्वस्थ आहार बन सकता है। फिर भी अंडे के सेवन से पहले विशिष्ट स्वास्थ्य की जिन व्यक्ति की स्थिति होती है उनको अपने डॉक्टर से योग्य परामर्श लेना चाहिए।

अंडे की बैक्टेरिया से बचने के लिए कुदरती रचना:

कुदरत ने अंडे पर एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक कोटिंग दी है जो “ब्लूम” या “क्यूटिकल” से जाना जाता है। ब्लूम या क्यूटिकल अंडे में बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकता है। कुदरत भी कमाल का कारीगर है! दुनिया के कई देशों की कंपनी में व्यावसायिक सफाई प्रक्रिया के दौरान इस कुदरती कोटिंग को हटा दिया जाता है। रेफ्रिजरेटर में रखने से अंडे की शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है। अंडों को प्रशीतित करने से कम तापमान में रहने की वजह से बैक्टीरिया की वृद्धि धीमी हो जाती है।

सुरक्षा के लिए इतनी सावधानियां जरूरी है:

कई सारे लोग अंडे को कच्चे खाते है या अधपके अंडे की रेसिपी बना कर खाते है। कच्चे या अधपके अंडे खाने से साल्मोनेला संदूषण का खतरा बढ़ जाता हैं। अंडों को अच्छी तरह से पकाने से संभावित बैक्टेरिया नष्ट हो जाते है। कच्चे अंडे में कई तरह के बैक्टेरिया उत्पन हो सकते है। उचित खाद्य प्रबंधन और भंडारण प्रथाओं का योग्य पालन करने से खाद्य जनित बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है।

अंडे का विविध उपयोग:

अंडे एक विशेष आहार है जो खाना पकाने में विविध रूप से उपयोग किये जाते हैं। अंडे को पानी में उबाल कर उपयोग में लिए जा सकते है. इन्हे तेल में तला जा सकता है, पैन में भून कर भी खाया जा सकता है. इसकी और विशेषता में इसे पेस्ट्री, केक और कस्टर्ड जैसे सभी तरह के व्यंजनों में भी उपयोग किया जा सकता है। अंडे को कई साडी चीजों एवं व्यंजन में एक घातक के तौर पर उपयोग किये जाते है और इसका उपयोग व्यंजनों में समृद्धि और संरचना जोड़ते हैं।

अंडे आंखों के लिए वरदान:

अंडे हमारी आंखों के लिए वरदान रूप होते है। अंडे में ल्यूटिन नाम का तत्त्व पाया जाता है। ल्यूटीन मोतियाबिंद आने से रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं, वह आंखो की मांसपेशियों के पतन को भी रोकता है।

अंडे के छिलके में होते है इतने छिद्र:

एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है की एक अंडे के छिलके में 17,000 से भी ज्यादा छिद्र हो सकते हैं।

अंडे के छिलके और जर्दी का रंग:

अंडे के ऊपर के छिलके और जर्दी का रंग अंडे और मुर्गी के उछेर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है, लेकिन छिलके और जर्दी का रंग अंडे का स्वाद या उसकी गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मुर्गी की नस्ल पर अंडे के छिलके का रंग का आधार होता है। व्यावसायिक तौर पर बिक रहे अंडे भूरे कलर का या सफेद होते हैं. इसके आलावा मुर्गी की कुछ नस्लें नीले, गुलाबी या हरा कलर का अंडे भी देती पाई गई हैं।

अंडे की जर्दी:

अंडे की जर्दी में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी होता है जो हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है और बहुत कम पदार्थो में विटामिन डी पाया जाता है।

भूरे रंग के अंडे:

भूरे अंडे सफ़ेद अब्दो की तुलना में अधिक महंगे बिकते हैं. इसका कारण यह है की भूरे रंग के अंडे देने वाली मुर्गियाँ बड़े कद की होती हैं और ऐसी मुर्गी को अधिक भोजन देना पड़ता है, क्योंकी  अधिक भोजन की आवश्यकता होती है।

बत्तख के अंडे:

बत्तख के अंडे में वसा अधिक मात्रा में पाया जाता है और बेकिंग के लिए वासा बेहतर माना जाता हैं।

कच्चे अंडे और पक्के अंडे कैसे तरासे:

कच्चे अंडे और पक्के अंडे को तरासने के लिए अंडे को घुमाएं। ऐसा करने से कठोर पके अंडे आसानी से घूमते हैं, जबकि कच्चे अंडे को घुमाने से घूमते नहीं है पर आसानी से हिलते हैं।

ऐसे करे फर्श साफ:

अगर कभी आप से फर्श पर अंडा गलती से गिर जाता हैं, तब फर्स को आसानी से साफ करने के लिए अंडे पर नमक छिड़कें और फिर साफ करे. ऐसा करने से फर्श आसानी से साफ हो जाएगी।

एक मुर्गी की अंडे देने की क्षमता:

एक सर्वे में पाया गया है की एक स्वस्थ मुर्गी प्रति वर्ष औषत 300 से 325 अंडे देती है और मुर्गी को एक अंडा देने में 24 से 26 घंटे का समय लगता है।

मुर्गी की उम्र और अंडे का कद:

समय के साथ जैसे-जैसे मुर्गियाँ उम्र में बड़ी होती जाती हैं, उस मुर्गी के अंडे का कद भी बड़ा होता जाता हैं।

मुर्गी ऐसा क्यों करती है:

मुर्गी अपने अंडे को दिन भर पलटती रहती है आपने ऐसा देखा होगा. मुर्गी दिन में लगभग 50 बार अपने अंडे को पलटती है ताकि अंडे की जर्दी किनारे पर चिपके न जाए।

दुनिया का सबसे बड़ा अंडा:

यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक मुर्गी हैरियट (Harriet) ने 2010 की साल में दुनिया का सबसे बड़ा अंडा दिया था। उस मुर्गी के अंडे का व्यास 9.1 इंच था और आज तक इतनी साइज का अंडा नहीं पाया गया है।

मुर्गी के अंडे क्यों ज्यादा खाया जाता है?

आमतौर पर हम बत्तख या टर्की के अंडे के बजाय मुर्गी के अंडे खाना ज्यादा पसंद करते है. इसके कई सारे कारण हैं, जिसमें पहला कारण है बतख या टर्की से मुर्गियाँ अधिक अंडे देती हैं, दूसरा कारण है की उन्हें घोंसले के लिए कम जगह की आवश्यकता होती है, और तीसरा महर्वपूर्ण  कारण है की मुर्गी में टर्की और बत्तखों की तरह मजबूत मातृ प्रवृत्ति नहीं होती है, और ऐसा होने के कारण उसके अंडे एकत्र करना बहुत आसान होता है।

विशेष सुचना: (Special Note on Facts of Egg)

प्रत्येक व्यक्ति की आहार संबंधी आवश्यकताएं व्यक्ति के प्रदर्शन या परिश्रम के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। एक बीमार व्यक्ति या स्वस्थ व्यक्ति की भी अलग-अलग ज़रूरतें हो सकती हैं, इसलिए अंडे का सेवन करने से पहले किसी स्वास्थ्य देखभाल प्रोफेशनल या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करना हमेशा फायदेमंद होता है। ऐसा करने से व्यक्ति अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है और किसी भी संभावित नुकसान से बच सकता है।

अंडे के तथ्य (Facts about Egg) से जुडी यह रसप्रद जानकारी आपको कैसी लगी वह कमेंट करके जरूर से बताए. उम्मीद करता हु की अंडे के तथ्य (Facts of Egg) की तरह हमारे पुराने आर्टिकल भी आपको बहुत पसंद आएगा. जैसे की World Egg Day 2023 पर जान लो की आखिर क्यों मनाया जाता है? और करोबारिओ को अंडे के दामों (Egg Rates) में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह जान लेनी चाहिए।

अंडे के तथ्य (Facts about Egg) की तरह ओर रसप्रद आर्टिकल के अपडेट के लिए हमारी टेलीग्राम चैनल और फेसबुक ग्रुप अंडे का फंडा जरूर से ज्वाइन कर ले.

Leave a Reply